{"_id":"85b4566ae01c09bc84e171cac2b3ddb6","slug":"sunedison-will-eastablish-renewable-energy-plant-in-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में 15,200 मेगावाट अक्षय ऊर्जा के प्लांट लगाएगी सनएडीसन ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
भारत में 15,200 मेगावाट अक्षय ऊर्जा के प्लांट लगाएगी सनएडीसन
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनएडीसन ने भारत में 2022 तक 15,200 मेगावाट अक्षय ऊर्जा की सुविधाओं का निर्माण करने की घोषणा की है। कंपनी ने भारत सरकार के साथ यह प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
विज्ञापन
सनएडीसन विश्व की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा विकास कंपनी है। भारत मेें इतने बड़े पैमाने पर अक्षय ऊर्जा के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताने वाली सन एडीसन पहली कंपनी है। सनएडीसन एशिया पैसिफिक के प्रेसीडेंट पशुपति गोपालन ने कहा कि मजबूत आर्थिक विकास और ऊर्जा की बढ़ती मांग के बीच भारत के लिए अपने ग्रिड की क्षमता को बढ़ाना जरूरी है और इस लक्ष्य को पाने के लिए सनएडीसन की सौर और पवन ऊर्जा सटीक समाधान है।
विज्ञापन
सनएडीसन ने नई दिल्ली में रीइनवेस्ट 2015 ग्लोबल इनवेस्टर्स मीटिंग एंड रेन्यूएबल एनर्जी कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अक्षय ऊर्जा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता पेश की।
विज्ञापन
सनएडीसन दुनिया की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा विकास कंपनी है और ऊर्जा उत्पन्न करने, वितरण करने के तरीके को बदल रही है। कंपनी सौर ऊर्जा तकनीक का निर्माण और विकास करने के साथ पवन व सौर ऊर्जा प्लांट को फाइनेंस, इंस्टाल और ऑपरेट करने का काम करती है।
सनएडीसन इसके साथ आवासीय, व्यावसायिक सरकारी और यूटिलिटी ग्राहकों को वाजिब कीमत पर बिजली मुहैया कराती है। सनएडीसन का कॉरपोरेट मुख्यालय अमेरिका में है और इसके सहायक कार्यालय दुनिया के तमाम देशों में हैं।