{"_id":"c9f0116c-404e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"subsidized-lpg-connections-start-in-himachal-pradesh-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल, पंजाब में रियायती एलपीजी कनेक्शन मिलने शुरू","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
हिमाचल, पंजाब में रियायती एलपीजी कनेक्शन मिलने शुरू
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 07 Dec 2012 02:57 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, त्रिपुरा, झारखंड और पुड्डुचेरी में एलपीजी ग्राहकों को नए रियायती एलपीजी कनेक्शन मिलने शुरू हो गए हैं। यह सुविधा मध्य नवंबर से मेघालय, सिक्किम, नगालैंड और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में पहले से ही मिलनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
इन 11 राज्यों में 15 अक्तूबर 2012 तक नए एलपीजी कनेक्शन के लिए इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के वितरकों के यहां पंजीयन कराने वाले ग्राहक अब नए रियायती कनेक्शन ले सकते हैं। इससे पहले, तेल कंपनियों ने एलपीजी कनेक्शन की सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के चलते नए कनेक्शनों पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन