{"_id":"9bdd30483854a3807d3cecb0d279e985","slug":"subrata-roy-can-not-leave-country-says-sc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुब्रत रॉय नहीं छोड़ सकते देश: SC","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सुब्रत रॉय नहीं छोड़ सकते देश: SC
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Jan 2014 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय के देश से बाहर जाने पर रोक के अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने किसी भी तरह की राहत देने से साफ इंकार किया है।
विज्ञापन
सर्वोच्च अदालत ने राय के विदेश जाने पर तब तक के लिए रोक लगाई थी जब तक कि उनकी कंपनियों की ओर से निवेशकों को 22,885 करोड़ रुपए लौटाने के स्रोत की रिपोर्ट पेश नहीं की जाती।
विज्ञापन
जस्टिस केएस राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि ऐसी स्थिति में देश से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी जा सकती। जब तक कि सहारा समूह की दोनों कंपनियां निवेशकों को पैसा लौटाने के दावे संबंधी दस्तावेज अदालत में नहीं पेश कर देते।
विज्ञापन
पीठ ने कहा कि कंपनी निवेशकों को लौटाने के लिए कहां से पैसा लायी, इसकी जानकारी जरूरी है।
इस मामले में अदालत अपने आदेश में कोई बदलाव नहीं करेगी। साथ ही कंपनियों की आगे जांच कराने का आदेश जारी किया जाएगा।
9 जनवरी को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा था कि सहारा समूह 22,885 करोड़ रुपए के स्रोत का पेश करे।
समूह निवेशकों का पैसा लौटाने के दावे का स्रोत बताए या फिर सीबीआई या रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज की जांच का सामना करने को तैयार रहे।