{"_id":"b766cf7a813a83032fd81cf8a92d428f","slug":"stocks-plunge-rupee-at-nearly-4-wk-low-due-to-fund-outflows-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने और रुपये में तगड़ी गिरावट के बीच सेंसेक्स को लगा झटका","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोने और रुपये में तगड़ी गिरावट के बीच सेंसेक्स को लगा झटका
एजेंसी
Updated Mon, 09 Feb 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये और सोने में तगड़ी गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार को भी हफ्ते के पहले दिन तगड़ा झटका लगा।
विज्ञापन
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स लगातार सातवें दिन गिरावट का रुख करते हुए 490.52 अंक लुढ़क कर 28,227.39 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 134.70 अंक की गिरावट के साथ 8,526.35 अंक पर रहा।
सोमवार को सोने के भाव 410 रुपये की गिरावट के साथ दो सप्ताह के निचले स्तर 27,790 रुपये पर पहुंचने और रुपये के 48 पैसे गिरकर चार सप्ताह के निचले स्तर 62.17 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचने से शेयर बाजार की धारणा बुरी तरह प्रभावित हुई।
विज्ञापन
इसके अलावा तिमाही नतीजों के तहत बड़ी कंपनियों का मुनाफा घटने और आर्थिक विकास दर के आंकड़ों को लेकर निवेशकों के सतर्कता भरे रवैये के चलते भी बाजार में बिकवाली का दबाव बना रहा।
विज्ञापन
कारोबारियों के मुताबिक दिल्ली विधानसभा के चुनावी रुझानों में भाजपा के पिछड़ने की खबर बाजार के लिए अप्रत्याशित रही, जिसका असर भी बाजार पर दिखाई दिया।
सेंसेक्स सात कारोबारी सत्रों में कुल 1,454.38 अंक गंवा चुका है। बीएसई में कैपिटल गुड्स, मेटल, ऑटो, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एफएमसीजी वर्ग में बिकवाली देखने को मिली।
टाटा स्टील, सेसा स्टरलाइट, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को, सेल और जिंदल स्टील जैसी मेटल कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। चीन के आर्थिक आंकड़े कमजोर रहने के चलते पावर वर्ग में भी दबाव दिखाई दिया।