{"_id":"cf4481b8-2319-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"stock-market-forward-with-gains","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़त के साथ आगे बढ़ा शेयर बाजार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बढ़त के साथ आगे बढ़ा शेयर बाजार
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Oct 2012 02:53 PM IST
विज्ञापन
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिवस बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त का रुख बना हुआ है। दोपहर 2:45 बजे बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 80.93 अंकों की बढ़त लेकर 18,511.78 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई के निफ्टी में 19.85 अंकों का उछाल देखने को मिला। निफ्टी 5,617.75 पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
इससे पहले सुबह शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की। सुबह 10:30 बजे बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 43.14 अंकों की बढ़त के साथ 18,473.99 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई का निफ्टी 7.20 अंक चढ़कर 5,605.10 पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन