{"_id":"93c653d2-2346-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"stock-market-closed-with-gains","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में मजबूती, बढ़त के साथ बाजार बंद","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स में मजबूती, बढ़त के साथ बाजार बंद
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Oct 2012 04:04 PM IST
विज्ञापन
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिवस बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 74.53 अंक चढ़कर 18,505.38 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 21.80 अंकों के उछाल के साथ 5,619.70 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार में दिनभर बढ़त का रुख बना रहा। दोपहर 2:45 बजे बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 80.93 अंकों की बढ़त लेकर 18,511.78 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई के निफ्टी में 19.85 अंकों का उछाल देखने को मिला। निफ्टी 5,617.75 पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
इससे पहले सुबह शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की। सुबह 10:30 बजे बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 43.14 अंकों की बढ़त के साथ 18,473.99 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई का निफ्टी 7.20 अंक चढ़कर 5,605.10 पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन