{"_id":"5294a032-d43d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"stock-market-at-two-month-low-by-global-slowdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोबल सुस्ती से दो माह के निचले स्तर पर बाजार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ग्लोबल सुस्ती से दो माह के निचले स्तर पर बाजार
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 13 Jun 2013 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों और रुपये में नरमी के बीच घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन कमजोर पड़कर दो माह के निचेल स्तर पर बंद हुए।
विज्ञापन
बॉम्बे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 213.97 अंक का गोता लगाकर 19 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 18,827.16 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 61.10 अंक नीचे 5,699.10 अंक पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप 1.37 फीसदी नीचे 6,108.46 अंक पर और स्मॉलकैप 1.06 फीसदी घटकर 5,713.73 अंक पर रहा।
विज्ञापन
बीएसई समूह में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स वर्ग को छोड़कर बाकी सभी वर्गों में बिकवाली का खासा दबाव देखा गया। बीएसई में कुल 2,456 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 747 लाभ में और 1,571 नुकसान में रहे, जबकि 138 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
सेंसेक्स में हिंडाल्को 4.82 प्रतिशत के लाभ के साथ सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी रही, जबकि टाटा मोटर्स 3.50 प्रतिशत घाटे के साथ सबसे ज्यादा नुकसान में रही।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के राहत पैकेज के बारे में फैसले को लेकर जारी अनश्चितता से विदेशी बाजार भारी दबाव में दिखे, जिसका नकारात्मक असर घरेलू बाजार पर भी दिखा। रुपये में भी लगातार कमजोरी से भी निवेशक आशंकित होकर बिकवाली करते दिखे।
इसी माह आर्थिक सुधार के ठोस उपाय करने का वित्त मंत्री का आश्वासन भी बाजार में कोई उत्साह नहीं भर पाया। सेंसेक्स में लाभ कमाने वालों में हिंडाल्को, भारती एयरटेल, जिंदल स्टील, एसबीआई और हिन्दुस्तान यूनि. के शेयर 0.19 से लेकर 4.82 फीसदी तक की बढ़त में रहे।
दूसरी ओर नुकसान उठाने वाले शेयरों में में टाटा मोटर्स, महिंद्रा, सनफार्मा, टाटा स्टील, गेल इंडिया, स्टरलाइट, टाटा पावर, भेल, बजाज ऑटो, इनफोसिस, टीसीएस, मारुति, आइटीसी, कोल इंडिया, सिप्ला, एचडीएफसी बैंक, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, रेड्डीज, हीरो मोटोकॉर्प और ओएनजीसी के शेयर 0.10 से लेकर 3.50 फीसदी तक की गिरावट के साथ शामिल रहे।