{"_id":"20f7b270-5f31-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"steel-prices-may-go-up-again-in-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी में फिर महंगा होगा स्टील ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
फरवरी में फिर महंगा होगा स्टील
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 15 Jan 2013 10:02 PM IST
विज्ञापन
उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के चलते फरवरी में स्टील एक बार फिर महंगा हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेजी और घरेलू मांग में आए उछाल से भी कीमतों में बढ़ोतरी का माहौल बन रहा है। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के सीएमडी एपी चौधरी का कहना है कि ग्लोबल बाजार में दाम में आई तेजी और घरेलू खपत में बढ़ोतरी से स्टील कीमतों में रिकवरी की जा सकती है। पिछले दिनों दाम बढ़ाकर रिकवरी की शुरुआत की गई थी, जो आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
आरआईएनएल कुछ उन कंपनियों में शामिल है, जिन्होंने चालू महीने और पिछले माह, दोनों में कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इस माह कीमतें 1,400 रुपये प्रति टन तक बढ़ाई गई, जबकि दिसंबर 2012 में मूल्यवृद्धि करीब 1,500 रुपये प्रति टन की थी। स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया (सेल) के चेयरमैन सीएस वर्मा ने भी मूल्यवृद्धि के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन