{"_id":"6aebe486fa3509ba3761e1583fffe099","slug":"srilankan-airlines-aspires-to-be-the-aviation-hub-of-asia-rolls-out-expansion-plans-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका को एशिया का एविएशन हब बनाने को तत्पर श्रीलंकन एयरलाइंस ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
श्रीलंका को एशिया का एविएशन हब बनाने को तत्पर श्रीलंकन एयरलाइंस
नई दिल्ली /ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
श्रीलंकन एयरलाइंस ने श्रीलंका को एविएशन हब और एशिया का एविएशन नॉलेज सेंटर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर विस्तार और अपग्रेडेशन प्रोग्राम शुरू करने की योजना बनाई है। श्रीलंका के नेशनल कैरियर को आने वाले माह में रिन्यूअल प्लान के जरिए अपने बेड़े से पुराने विमानों को हटा कर नए विमान शामिल करना होगा।
श्रीलंकन एयरलाइंस के चेयरमैन निशांथा विक्रमसिंघे के अनुसार श्रीलंकन एयरलाइंस श्रीलंका को एविएशन हब और एशिया में एविएशन नॉलेज सेंटर बनाने के सरकार के विजन को लगातार समर्थन दे रही है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नेशनल कैरियर अपनी पहुंच का विस्तार करने के साथ प्रशिक्षण सुविधाओं को भी बेहतर बना रही है, जिससे इंडस्ट्री की बढ़ती मांग का दोहन किया जा सके।
एयरलाइंस के गहन रिन्यूअल प्लान के तहत बेड़े में 6 नए एयरबस ए 330-300 एयरक्राफ्ट और 7 एयरबस ए 350-900 एयरक्राफ्ट शामिल किए जाएंगे। पहला ए 330 एयरक्राफ्ट इस वर्ष अक्तूबर में मौजूदा बेड़े में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
श्रीलंकन एयरलाइंस के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर कपिला चंद्रासेना का कहना है कि ये एयरक्राफ्ट हमारे मौजूदा वाइड बॉडी बेड़े की जगह लेंगे और इससे हम लंबी दूरी के तमाम गंतव्यों तक सेवाएं मुहैया कराने के साथ ग्राहकों को अबाध कनेक्टिविटी और बेहतर सेवाएं दे सकेंगे।
पिछले वर्ष श्रीलंकन एयलाइंस के यात्रियों की संख्या 42 लाख थी। इसमें से श्रीलंका आने वाले यात्रियों की संख्या 20 लाख थी। हमारे बेड़े में विमानों की संख्या बढ़ने के साथ अगले कुछ वर्षों तक यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होगी।
श्रीलंकन एयरलाइंस ने अपनी नई एविएशन एकेडमी शुरू की है। इसके जरिए स्थानीय छात्र उड्डयन क्षेत्र के बारे में अपनी जानकारी बढ़ा सकते हैं। श्रीलंका को एविएशन के लिए नॉलेज हब के तौर पर स्थापित करने के मद्देनजर श्रीलंकन एयरलाइंस का सिमुलेटर सेंटर अहम है।
यह इस क्षेत्र में कुछ इएएसए सर्टिफाइड संस्थानों में से एक है। एविएशन सेक्टर में कैरियर बनाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए ए 320-ए 330 सिमुलेटर ट्रेनिंग को और विकसित किया जाएगा।