{"_id":"da50240f4c55970c3e0af2afe48e96de","slug":"spicejet-announces-special-offers-fares-starts-as-low-as-rs-1-888-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पाइसजेट का त्योहारी ऑफर, 1,888 रुपये में भरें उड़ान ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
स्पाइसजेट का त्योहारी ऑफर, 1,888 रुपये में भरें उड़ान
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 25 Aug 2014 09:30 PM IST
विज्ञापन
किफायती उड़ान सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी स्पाइसजेट ने आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए टिकटों पर छूट का स्पेशल ऑफर पेश किया है। कंपनी की इस योजना के तहत एक तरफ के उड़ान के लिए सीट बुकिंग 1,888 रुपये (सभी शुल्क सहित) से शुरू होगी।
विज्ञापन
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि इस ऑफर के तहत 25 सितंबर से 15 जनवरी के बीच यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग 27 अगस्त तक कराई जा सकती है। यह ऑफर कंपनी की घरेलू उड़ान नेटवर्क पर सभी सीधी, वाया और ऑनवर्ड्स फ्लाइट्स पर उपलब्ध होगा। टिकटों की संख्या सीमित होगी और यह ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर बुक किए जाएंगे।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा है कि ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए वेबसाइट पर ही भुगतान करने वाले ग्राहकों का सुविधा शुल्क भी माफ कर दिया जाएगा। बुक कराए गए टिकट के पैसे वापस नहीं किए जाएंगे और न ही इनमें किसी तरह का बदलाव किया जा सकेगा।
विज्ञापन