फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Soon the government will take new investment policy measures

निवेश बढ़ाने को जल्द नीतिगत उपाय करेगी सरकार

Fri, 14 Sep 2012 01:08 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 14 Sep 2012 01:08 PM IST
विज्ञापन
Soon the government will take new investment policy measures
अर्थव्यवस्था में गिरावट को रोकने और निवेश में तेजी लाने के लिए सरकार जल्द ही नीतिगत उपायों पर निर्णय करेगी। कैबिनेट सचिव अजित सेठ ने यहां एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद कहा कि निवेश के माहौल को बढ़ावा देने के लिए जल्द कई तरह के नीतिगत उपाय किए जाएंगे। मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में निगेटिव ग्रोथ का आंकड़ा आने के बाद यह बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन


जुलाई में कुल औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर महज 0.1 फीसदी रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 3.7 फीसदी थी। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में सबसे निराशाजनक प्रदर्शन मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर का रहा। जुलाई में इसमें 0.7 फीसदी की गिरावट रही। औद्योगिक सूचकांक में मैन्यूफैक्चरिंग की हिस्सेदारी 75 फीसदी से अधिक है।
विज्ञापन


बैठक के बाद सेठ ने संवाददाताओं से कहा कि विकास दर और निवेश में निश्चित रूप से तेजी आएगी। भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत आधार का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार विकास को रफ्तार देने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में हम ग्लोबल अर्थव्यवस्था में घटित हो रही घटनाओं से नहीं बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात इन दिनों काफी मुश्किल हैं। दुनिया के कई देश तमाम चुनौतियों से जूझ रहे हैं। देश में कर संबंधी कानूनों में प्रस्तावित बदलाव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री इस पर पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार क्या सोच रही है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर सरकार निवेशकों के अनुरूप माहौल विकसित करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed