फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   some special offers increase yours summer vaction enjoyment

ये ऑफर्स बढ़ाएंगे छुट्टियों का मजा

Thu, 17 Apr 2014 01:11 PM IST
Updated Thu, 17 Apr 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
some special offers increase yours summer vaction enjoyment

जैसे-जैसे गर्मियों की छुट्टियां नजदीक आ रही हैं, एयरलाइंस और ट्रैवल पोर्टल डिस्काउंट और ऑफर के जरिए यात्रियों को लुभाने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


भारतीय एविएशन क्षेत्र में एयर एशिया और सिंगापुर एयरलाइंस की एंट्री और जेट-ऐतिहाद समझौते के चलते सस्ते हवाई किराए की जंग छिड़ने लगी है। एयवांस बुकिंग पर मिल रहे यह ऑफर गर्मिंयों की छुट्टियां का मजा बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन


पिछले दो महीने के दौरान कई बार सस्ते टिकटों की सेल लगा चुकी स्पाइसजेट और इंडिगो ने बेस फेयर के साथ फ्यूल सरचार्ज जोड़ने का ऐलान कर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्राडॉट कॉम के प्रेसिडेंट शरत ढाल का कहना है कि स्पाइसजेट और इंडिगो का यह कदम हवाई टिकटों में नए ऑफर्स और डिस्काउंट का संकेत है।

सस्ते टिकट की बढ़ी मांग

some special offers increase yours summer vaction enjoyment

इससे पिछले दिनों सस्ते टिकटों की सेल के दौरान ट्रैवल पोर्टल पर पूछताछ तीन-चार गुना बढ़ी है। इस रुझान को देखते हुए एयरलाइंस जल्द ही कई नए ऑफर ला सकती हैं।

गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों को लुभाने के लिए एयर इंडिया ने अतिरिक्त सामान पर लगने वाले शुल्क में छूट देनी शुरू कर दी है। स्पाइस जेट ने पश्चिमी भारत के सात शहरों से बुकिंग पर डिस्काउंट ऑफर शुरू किया है।

तीन दिन चलने वाली टिकटों की यह सेल 10 जून से 10 अगस्त के बीच यात्रा पर लागू होगी। इस ऑफर के तहत मुंबई से 30 शहरों की घरेलू उड़ान का टिकट 2,249 रुपये में मिल सकता है। अहमदाबाद, सूरत, गोवा और पुणे से स्पाइसजेट की उड़ानों पर भी इस तरह के ऑफर हैं।

सिर्फ ग्राहकों को लुभाने का हथकंडा

some special offers increase yours summer vaction enjoyment

पिछले दिनों उड्डयन नियामक डीजीसीए ने एक रुपये बेस प्राइस वाले टिकटों की बिक्री पर यह कहते हुए रोक लगाई थी कि यह सिर्फ ग्राहकों को लुभाने का हथकंडा और ऑफर के तहत 2 फीसदी से भी कम टिकट बेचे जाते हैं।

ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया से जुड़े अमरजीत सिंह गुजराल का कहना है कि इस साल कम अवधि के टूर पैकेज की डिमांड ज्यादा आ रही है। लोग चुनाव को ध्यान में रखकर गर्मियों की छुट्टियां प्लान कर रहे हैं।

भारतीय बाजार में पैर जमाने की कोशिश में जुटी एयर एशिया और सिंगापुर एयरलाइंस खासतौर पर दक्षिण भारत को ध्यान में रखकर लुभावने ऑफर दे रही हैं।

एयर एशिया 3,999 रुपये से लेकर 6,299 रुपये के बीच दक्षिणी भारत के शहरों से मलेशिया की सैर करा रही है। थाईलैंड के कई टूर ऑपरेटर भी दिल्ली से बैंकॉक की ग्रुप बुकिंग पर आकर्षक डिस्काउंट दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed