फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   small business may come under export credit

एक्सपोर्ट क्रेडिट के दायरे में आ सकते हैं ज्यादा छोटे कारोबारी

Thu, 04 Apr 2013 09:35 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 04 Apr 2013 09:35 PM IST
विज्ञापन
small business may come under export credit

नई विदेश व्यापार नीति के तहत एक्सपोर्ट क्रेडिट की सुविधा के दायरे में ज्यादा छोटे और मझोले कारोबारी आ सकते हैं। इसके अलावा कारोबारियों के लिए निर्यात संबंधी कागजी प्रक्रिया को भी आसान बनाने की भी सरकार कवायद कर रही है।

विज्ञापन


सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के सचिव माधव लाल ने कहा कि हमारी कोशिश है कि एक्सपोर्ट क्रेडिट का लाभ मैन्यूफैक्चरिंग करने वाले ज्यादा से ज्यादा छोटे कारोबारी उठाएं। साथ ही कारोबारियों को ऐसी सुविधाएं मिले, जिससे वह बेहतर कारोबार कर सके। इस संबंध में मंत्रालय ने अपने सुझाव संबंधित विभागों को दिए हैं।
विज्ञापन


माधव लाल ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को एमएसएमई के लिए शुरू हुए आईपीआर (इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स) एक्सचेंज को लांच करने के दौरान दी। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार अभी बहुत से छोटे मैन्यूफैक्चर्स अपने उत्पाद एक्सपोर्ट हाउस आदि को बेच देते हैं। जिससे उन्हें एक्सपोर्ट क्रेडिट का लाभ नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय की कोशिश है कि ऐसे मैन्यूफैक्चर्स एक्सपोर्ट क्रेडिट का लाभ उठा सके, जिससे उन्हें फोकस मार्केट, ड्यूटी ड्रॉ बैक जैसी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके अलावा कई ऐसे क्षेत्र के छोटे कारोबारी है, जिनके उत्पाद लागत की अवधि लंबी होती है, ऐसे में निर्यात के लिए उनके उत्पाद, कीमत के आधार पर प्रतिस्पर्धी नहीं रह जाते हैं। मंत्रालय इस संबंध में भी नए बदलाव करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed