फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   slowness in stock market

सुस्ती के बीच बाजार में रही नरमी

Fri, 23 Nov 2012 07:25 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Fri, 23 Nov 2012 07:25 PM IST
विज्ञापन
slowness in stock market

विदेशों में तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर आर्थिक सुधारों को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच बिकवाली के जोर पकड़ने से सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस घरेलू शेयर बाजार गिरावट लेकर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 10.77 अंक नीचे 18,506.57 अंक के स्तर पर और एनएसई का निफ्टी 1.1 अंक की मामूली गिरावट के साथ 5,626.60 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप 3.65 अंक ऊपर 6,597.42 अंक पर और स्मॉलकैप 14.16 अंक ऊपर 7,057 अंक के स्तर पर रहा।

विज्ञापन


मजबूती पर खुले सेंसेक्स ने बीच कारोबार में 18,556.50 अंक के ऊपरी और 18,402.38 अंक के निचले स्तर को भी छुआ। इसी तरह बढ़त पर खुला निफ्टी बीच सत्र में 5,637.75 अंक के ऊपरी और 5,573.55 अंक के निचले स्तर पर भी रहा। बीएसई में कुल 2,955 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें से 1,315 लाभ में और 1,498 नुकसान में रहे बाकी 142 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन


यूनान को कर्ज संकट से उबारने के लिए दूसरे राहत पैकेज के मसले पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और यूरोपीय देशों के बीच आम सहमति करीब दिखने से यूरापीय और अमेरिकी बाजारों में तेजी दर्ज हुई। एशियाई बाजार में भी कमोबेश बढ़त में रहे। नुकसान उठाने वालों में एनटीपीसी 2.57 प्रतिशत घाटे के साथ सबसे ज्यादा नुकसान में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही गेल इंडिया 1.95 फीसदी, सिप्ला 1.62, विप्रो 1.38, आईटीसी 0.95, भारती एयरटेल 0.91, स्टरलाइट इंडिया 0.87, आईसीआईसीआई बैंक 0.74, एसबीआई 0.47, टाटा स्टील 0.42, इनफोसिस 0.37, एलएंडटी 0.26, जिंदल स्टील 0.20, हिंडाल्को 0.19, एएनजीसी 0.04, बजाज ऑटो 0.03 और महिंद्रा 0.02 प्रतिशट घाटे के साथ शामिल रही। इंडिया 0.07 प्रतिशत और रेड्डीज लैब 0.06 प्रतिशत के घाटे में रही।


लाभ कमाने वालों में भेल 1.51 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प 1.21, टाटा पावर 1.14, हिन्दुस्तान यूनि 1.04, रिलायंस 0.89, टीसीएस 0.78, कोल इंडिया 0.78, टाटा मोटर्स 0.71, रेड्डीज लैब 0.40, एचडीएफसी 0.39 और एचडीएफसी बैंक 0.04 प्रतिशत मुनाफे में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed