{"_id":"0a784871712c2e1d40babb24ec4773ba","slug":"slow-recovery-in-auto-sales-in-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो इंडस्ट्री में रिकवरी की रफ्तार सुस्त","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ऑटो इंडस्ट्री में रिकवरी की रफ्तार सुस्त
नई दिल्ली/ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो इंडस्ट्री में रिकवरी की रफ्तार सुस्त है। वित्त वर्ष 2014-15 के मार्च माह में मारुति सुजुकी और ह्यूंडई मोटर इंडिया ने कार बिक्री में मामूली ग्रोथ दर्ज की है, वहीं जनरल मोटर्स और महिंद्रा के वाहनों की बिक्री में गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2014-15 के मार्च महीने में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की कुल बिक्री में पिछले साल मार्च के मुकाबले 1.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इनमें घरेलू और निर्यात दोनों ही प्रकार की बिक्री शामिल हैं।
विज्ञापन
इस साल मार्च महीने में मारुति ने कुल 1,11,555 यूनिट की बिक्री की जबकि पिछले साल मार्च में यह बिक्री 1,13,350 यूनिट की थी। वित्त वर्ष 2014-15 के अप्रैल-मार्च महीने में वित्त वर्ष 2013-14 के मुकाबले मारुति की कुल बिक्री में 11.9 फीसदी की बढ़ोतरी रही। मारुति के मुताबिक इस साल मार्च में घरेलू स्तर पर होने वाली बिक्री में 1.4 फीसदी की बढ़ोतरी रही। घरेलू स्तर पर मारुति ने कुल 1,03,719 यूनिट की बिक्री की जबकि पिछले साल मार्च में मारुति ने घरेलू स्तर पर 1,02,269 यूनिट की बिक्री की थी। लेकिन इस साल मार्च महीने में मारुति के निर्यात में 29.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस साल मार्च में आल्टो और वैगनआर की 4,01,59 यूनिट की बिक्री की गई जबकि पिछले साल मार्च में इन दोनों कारों की बिक्री 40,085 यूनिट थी। मार्च महीने में मारुति वैन ओमनी व इको की बिक्री में 20.7 फीसदी का इजाफा रहा।
विज्ञापन
वहीं ह्यूंडई मोटर इंडिया की कार बिक्री मार्च में 3.8 फीसदी की गिरावट के साथ 49,740 कारों की रही। पिछले साल मार्च में कंपनी ने 51,708 कारों बेची थीं। हालांकि घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री में 12.9 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। कंपनी ने देश में 35,003 के मुकाबले बीते माह 39,525 कारें बेचीं। मार्च माह में ही जनरल मोटर्स (जीएम) की बिक्री में 35.5 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जीएम ने मार्च में 4,257 कारों बेचीं, जबकि पिछले साल मार्च में 6,601 वाहन बिके थे। बहुउपयोगी वाहन बनाने वाली कंपनी महिंद्रा की बिक्री मार्च में सालाना आधार पर 12.44 फीसदी घटकर 45,212 पर आ गई। मार्च 2014 में कंपनी ने 51,636 वाहन बेचे थे। व्यावसायिक वाहन बनाने वाली हिंदुजा समूह की कंपनी अशोक लीलैंड ने वाहनों की बिक्री में 24 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने बीते माह 12,754 वाहन बेचे। पिछले साल मार्च में 10,281 वाहनों की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन
दो पहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री मार्च में 1.47 फीसदी की सालाना बढ़त के साथ 5,31,750 वाहनों की रही। पिछले साल मार्च में कंपनी ने 5,24,028 वाहन बेचे थे। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) की बिक्री 1.81 फीसदी की बढ़त के साथ 3,92,060 के मुकाबले 3,99,178 वाहनों की रही। रायल इनफील्ड ने अपने दो पहिया वाहनों की बिक्री में 42 फीसदी का उछाल दर्ज किया है। इनफील्ड ने बीते माह 33,679 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल मार्च में उसकी बिक्री 23,693 वाहनों की रही थी।