{"_id":"89f56a423e23b9ec31fadaea458e3562","slug":"sensex-soars-390-points-to-1-week-high-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में 390 अंक का तगड़ा उछाल","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स में 390 अंक का तगड़ा उछाल
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 10 Oct 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
तीन सत्रों की लगातार गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार ने बृहस्पतिवार को ऊंची छलांग लगाई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 390.49 अंक उछल कर 26,637.28 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 117.85 अंक की बढ़त के साथ 7,900 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करता हुआ 7,960.55 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान तकरीबन सभी सेक्टरों में लिवाली का रुख देखने को मिला। सबसे ज्यादा तेजी वाले वर्गों में कैपिटल गुड्स, रीयल्टी, बैंकिंग, पावर, मेटल, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शामिल रहे।
विज्ञापन
सेंसेक्स में शामिल 30 में से 25 कंपनियों के शेयरों ने मुनाफा कमाया। सबसे ज्यादा लाभ कमाने वालों में भेल, एसबीआई शामिल रहे। दूसरी ओर विप्रो सबसे ज्यादा गिरावट में रही।
विज्ञापन