{"_id":"8773092e-df3c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sensex-soars-324-pts-to-1-wk-high-investors-richer-by-rs-1-l-cr","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये में रिकवरी से शेयर बाजार में उछाल","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रुपये में रिकवरी से शेयर बाजार में उछाल
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 27 Jun 2013 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये में रिकवरी और चालू खाते के घाटे (सीएडी) में कमी की सकारात्मक खबरों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को तगड़ा उछाल देखने को मिला।
विज्ञापन
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 324 अंक के उछाल के साथ 18.875.95 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 93.65 अंक की बढ़त के साथ 5,682.35 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
एमसीएक्स-एसएक्स का प्रमुख सूचकांक एसएक्स-40 170.48 अंक उछल कर 11,219.19 अंक पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप 0.26 फीसदी बढ़कर 5,832.58 अंक पर और स्मॉलकैप 0.32 फीसदी उठकर 5,567.25 अंक पर रहा।
विज्ञापन
प्राकृतिक गैस की कीमतों में सरकार द्वारा बढ़ोतरी किए जाने की उम्मीद से इस क्षेत्र की कंपनियों के साथ ही आईटी समूह की कंपनियों में अच्छी लिवाली हुई। बीएसई में कुल 2,459 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,210 बढ़त में और 1,112 गिरावट में रहे, जबकि 137 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सेंसेक्स में बढ़त में रहने वालों में ओएनजीसी 4.14 फीसदी, टीसीएस 3.85, एचडीएफसी बैंक 3.62, सन फार्मा 3.54, रिलायंस इंडस्ट्रीज 3.48, डा रेड्डी 3.39, इनफोसिस 3.31, स्टरलाइट 2.92, बजाज ऑटो 2.90, एचडीएफसी 2.70, महिंद्रा 2.42, सिप्ला 2.07, हिंडाल्को 1.37, टाटा पावर 1.12, एयरटेल 0.95, हीरो मोटोकार्प 0.89, गेल 0.71, स्टेट बैंक 0.68, आईसीआईसीआई बैंक 0.56 और हिन्दुस्तान यूनिलीवर 0.12 फीसदी के साथ शामिल रहे।
गिरावट वाले शेयरों में मारुति 1.61 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.35, एनटीपीसी 0.53, कोल इंडिया 0.49, भेल 0.37, एलएंडटी 0.27, टाटा स्टील 0.17, जिंदल स्टील 0.15, आईटीसी 0.05 और विप्रो 0.04 फीसदी के साथ शामिल रहे।