फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex reach on top once again made history

RBI के इस कदम से छूम उठा बाजार, पहुंचा टॉप पर

Tue, 03 Jun 2014 08:16 PM IST
Updated Tue, 03 Jun 2014 08:16 PM IST
विज्ञापन
sensex reach on top once again made history

रिजर्व बैंक द्वारा मौद्रिक समीक्षा में एसएलआर में कटौती का निवेशकों में जबरदस्त उत्साह दिखा और उन्होंने लगातार दूसरे सत्र लिवाली की। इसके चलते बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 173.74 अंक की उछाल के साथ 24,858.59 के नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ।

विज्ञापन


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 53.35 अंक चढ़कर 7,400 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर 7,415.85 अंक पर रहा। रिजर्व बैंक द्वारा वैधानिक तरलता अनुपात (एसएलआर) में आधा फीसदी की कटौती से बैंकिंग तंत्र में करीब 40,000 करोड़ रुपये की नकदी का प्रवाह होगा।
विज्ञापन


ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील समूहों के साथ ही मेटल और कैपिटल गुड्स वस्तु क्षेत्र की कंपनियों में तगड़ी लिवाली हुई। मझोली कंपनियों की तुलना में छोटी कंपनियों में लिवाली का अधिक जोर दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई के चलते न‌हीं किए कुछ जरूरी बदलाव

sensex reach on top once again made history

रिजर्व बैंक ने महंगाई का हवाला देते हुए रेपो रेट, सीआरआर और बैंक दर में कोई बदलाव नहीं किया। लेकिन, पूंजी उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से एसएलआर में 0.50 फीसदी की कटौती की। सेंसेक्स 45 अंक की तेजी लेकर 24,729.22 पर खुला।

इसके बाद बिकवाली का दबाव बना और यह 24,626.97 अंक तक लुढ़का, लेकिन रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति जारी होने के बाद शुरू हुई लिवाली अंतिम सत्र तक बनी रही और यह 24,892.06 अंक के उच्चतम स्तर तक गया। आखिर में यह 173.74 अंक चढ़कर अब तक रिकॉर्ड स्तर 24,858.59 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में बढ़त में रहने वालों में टाटा स्टील 6.69 फीसदी, एसएसएलटी 6.53, कोल इंडिया 5.29, ओएनजीसी 4.40, भेल 3.40, हिंडाल्को 3.33, एनटीपीसी 3.14 और हीरो मोटोकार्प 2.96 फीसदी के साथ शामिल है।  गिरावट में रहने वालों में डॉ. रेड्डीज 3.15 फीसदी, गेल 2.07 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनि 1.51, आईटीसी 1.16 फीसदी के साथ शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed