{"_id":"4e90b030ea8200fc1c96a97daed3f96a","slug":"sensex-plunges-350-pts-to-end-below-26k-mark-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में 350 अंक की बड़ी गिरावट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स में 350 अंक की बड़ी गिरावट
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 17 Oct 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिकवाली के दबाव में घरेलू शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 349.99 अंक की गिरावट के साथ 26 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 25,999.34 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 115.80 अंक लुढ़क कर 7,748.20 अंक पर रहा।
विज्ञापन
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल सर्वेक्षणों में भाजपा को बढ़त के रुझान आने से शुरुआती कारोबार में बाजार ने बढ़त की ओर रुख किया। विदेशी बाजारों में गिरावट खबरों के चलते बीच सत्र में बाजार पर बिकवाली का दबाव बन गया।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा गिरावट वाले सेक्टरों में कंज्यूमर ड़यूरेबल्स, पावर और मेटल शामिल रहे। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में रिलायंस, महिंद्रा, एलएंडटी, इनफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, ओएनजीसी, एचडीएफसी, एयरटेल और टाटा पावर शामिल रहे।
विज्ञापन