{"_id":"edf5f6d216e29beae46a0c1aa233bb87","slug":"sensex-nosedives-427-pts-as-inflation-rise-hits-rate-cut-hopes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स को लगा 427 अंक का झटका","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स को लगा 427 अंक का झटका
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 14 Mar 2015 05:12 PM IST
विज्ञापन
खुदरा महंगाई दर में बढ़ोतरी से ब्याज दरों में कमी की संभावनाएं क्षीण होने से हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार को झटका लगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 427.11 अंक की गिरावट के साथ 28,503.30 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 128.25 अंक की गिरावट के साथ 8,647.75 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
बीमा विधेयक को संसद की मंजूरी और औद्योगिक उत्पादन के उम्मीद से बेहतर आंकड़ों के चलते बाजार तेजी के साथ खुला, पर खुदरा महंगाई दर तीन माह के उच्च स्तर पर जाने से कर्ज की ब्याज दरें घटने के आसार कमजोर पड़ने के चलते जल्द ही बाजार बिकवाली के दबाव में आ गया।
विज्ञापन
सेंसेक्स में शामिल 30 में से 27 शेयर गिरावट में रहे। सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में भेल, एलएंडटी, विप्रो, बजाज ऑटो, एक्सिस बैंक, हिंडाल्को, आईसीआईसीआई बैंक, सनफार्मा, एसबीआई और टाटा पावर शामिल रहे। मुनाफा कमाने वालों में केवल तीन शेयर भारती एयरटेल, ओएनजीसी और एनटीपीसी शामिल रहे।
विज्ञापन