{"_id":"d22dfaa69ee7a3900a90dc98f4eae742","slug":"sensex-nifty-retreat-from-highs-as-mkts-log-1st-drop-in-7days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन की तेजी के बाद 106 अंक लुढ़का सेंसेक्स","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
छह दिन की तेजी के बाद 106 अंक लुढ़का सेंसेक्स
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 21 Aug 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुझानों और ब्लूचिप शेयरों में मुनाफावसूली से घरेलू शेयर बाजार लगातार छह दिनों की तेजी के बाद गिरावट का शिकार हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 106.38 अंक गिरकर 26,314.29 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 22.20 अंक फिसल कर 7,875.30 अंक पर रहा।
विज्ञापन
बड़ी कंपनियों के विपरीत छोटी और मझोली कंपनियों में लिवाली का जोर रहा। इसके चलते बीएसई का मिडकैप 5.48 अंक की बढ़त लेकर 9,276.34 अंक पर और स्मालकैप 94.71 अंक मजबूत होकर 10,263.51 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में 1,692 कंपनियों के शेयर फायदे में और 1,285 नुकसान में रहे।
विज्ञापन