{"_id":"862b93625667ead1f497eeb2b2caa1a0","slug":"sensex-makes-new-record-before-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतिहास बनाकर उतरा सेंसेक्स, 21,196.81 पर बंद ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
इतिहास बनाकर उतरा सेंसेक्स, 21,196.81 पर बंद
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 01 Nov 2013 03:59 PM IST
विज्ञापन
सेंसेक्स दिवाली के मूड में है। रोशनी, मिठाई और पटाखों का त्योहार भले दो दिन दूर हो, लेकिन उसने आज ही शेयर बाजार के खिलाड़ियों का मुंह मीठा करवा दिया।
विज्ञापन
बीएसई सेंसेक्स ने शुक्रवार को नया रिकॉर्ड बनाया। वह 21,200 का आंकड़ा पार कर गया है।
शाम को बाजार बंद होने के समय बीएसई सेंसेक्स 21,196.81 के अंक स्तर पर पहुंच चुका था। पूरे दिन के दौरान हुए कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 32 अंकों की उछाल आई। इसके अलावा 50 शेयरों वाला निफ्टी भी बढ़िया उछाल के साथ 6307.20 पर था।
विज्ञापन
हालिया मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरों में इजाफे से बाजार की बांछें खिल गई हैं।
दिन भर बाजार में हुए कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में इंडियन बैंक, एचडीआईएल, यूनियन बैंक, अपोलो टायर्स और ओरिएंटल बैंक के शेयरों में क्रमशः 10, 4, 6, 10, 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
निफ्टी में आईडीएफएसी, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआईएन, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के शेयरों में 6 से 4 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है।