फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Sensex jumped 523 points, on new top

सेंसेक्स 523 अंक उछल कर नए टॉप पर

Wed, 21 Jan 2015 09:11 AM IST
नई दिल्ली/ एजेंसी
नई दिल्ली/ एजेंसी Updated Wed, 21 Jan 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
Sensex jumped 523 points, on new top

बढ़त का सिलसिला बनाए रखते हुए घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को ऊंची छलांग लगाकर नई ऊंचाई पर पहुंच गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 522.66 अंक उछल कर 28,784.67 अंक के नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का (निफ्टी) 144.90 अंक की बढ़त के साथ 8,695.60 अंक पर रहा। कारोबार के दौरान निफ्टी ने पहली बार 8,700 अंक के स्तर को भी पार किया।

विज्ञापन


बाजार के जानकारों के मुताबिक विदेशी पूंजी का प्रवाह बना रहने और आगामी आम बजट में सरकार की ओर से सुधारात्मक कदम उठाए जाने की उम्मीदों ने बाजार की धारणा को काफी मजबूती प्रदान की है। इसके अलावा चीन की विकास दर के 24 साल में सबसे कम होने का भी बाजार की धारणा पर प्रभाव पड़ा।
विज्ञापन


कोटक सिक्यूरिटीज के हेड, प्राइवेट क्लाइंट ग्रुप रिसर्च दीपेन शाह का कहना है कि बीते सप्ताह रिजर्व बैंक द्वारा नियमित मौद्रिक समीक्षा से पहले ही रेपो रेट में चौथाई फीसदी की कटौती किए जाने से बाजार को काफी सकारात्मक संकेत मिला है। इसे देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि अगले माह पेश होने वाले आम बजट में सरकार आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने के बड़े कदम उठा सकती है। इसके अलावा देश की आर्थिक विकास दर के सरकारी अनुमान से भी कुछ अधिक रहने के आसार का भी बाजार पर अच्छा असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसई में विभिन्न सेक्टरों में तगड़ी लिवाली के चलते सेंसेक्स में शामिल 30 में से 22 शेयर बढ़त पर रहे। सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वाले एचडीएफसी 5.84 फीसदी बढ़त के साथ टॉप गेनर बना। इसके अलावा एसएसटीएल, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स भी मुनाफे वाले टॉप-5 शेयरों में शामिल रहे।


इसके अलावा आईटीसी, हिंडाल्को, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, भारती एयरटेल और विप्रो ने भी मुनाफा कमाया। बीएसई में सबसे ज्यादा तेजी मेटल, बैंकिंग, एफएमसीजी, तेल-गैस और रीयल्टी वर्ग में देखने को मिली। हालांकि इसे बावजूद बीएसई का कुल टर्नओवर सोमवार के 3,487.72 करोड़ रुपये के मुकाबले घटकर 3,291.87 करोड़ रुपये पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed