शेयर बाजार में रिकॉर्ड तूफानी तेजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक स्तर से मिले सकरात्मक संकेत और घरेलू स्तर पर सरकारी बैंकों में सरकार के हिस्सेदारी बेचने पर विचार करने की खबरों के साथ ही अर्थव्यवस्था के पटरी पर आने की उम्मीद में विदेशी निवेशको की लिवाली के बल पर शेयर बाजार में सोमवार को तूफानी तेजी रही।
बीएसई का सेंसेक्स 467.51 अंक की तीन सप्ताह की सबसे बड़ी एक दिनी बढ़त लेकर 24,684.85 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ।एनएसई) का निफ्टी 132.55 अंक उछलकर 7,362.50 अंक पर पहुंच गया।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप में भारी लिवाली हुई जिससे बाजार में तेजी आई।
शेयर बाजार में दिनभर दिखा उतार चढ़ाव
बीएसई का सेंसेक्स एशियाई बाजारो से मिले सकारात्मक संकेतों के बल पर 151 अंकों की तेजी लेकर 24,368.96 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में बिकवाली का दबाव बना और यह 24,270.20 अंक तक फिसला। इसके बाद शुरू हुई लिवाली का जोर अंत तक बना रहा और यह 24,709.09 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा।
अंत में यह पिछले सत्र के 24217.34 अंक की तुलना में 1.93 प्रतिशत अर्थात 467.51 अंक चढकर 24684.85 अंक पर रहा।
एनएसई का निफ्टी 34 अंको की बढत लेकर 7264.05 अंक पर खुला। प्रांरभ में ही बिकवाली से यह 7,239.50 अंक तक लुढका लेकिन इसके बाद शुरू हुई लिवाली के बल पर 7,368.60 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़।
सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ बाजार
अंत में यह पिछले सत्र के 7,229.95 अंक की तुलना में 132.55 अंक अर्थात 1.83 प्रतिशत बढ़कर 7,362.50 अंक पर रहा। बीएसई का मिडकैप 2.16 प्रतिशत बढ़कर 8,650.52 अंक पर और स्मालकैप 2.01 प्रतिशत चढ़कर 9,196.92 अंक पर रहा।
बीएसई में 3087 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 2,001 बढ़त में और 977 गिरावट में रहे जबकि 109 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
कारोबारियों का कहना है कि मई में आए एचएसबीसी के इंडियन मैन्यूफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स में मामूली सुधार से भी बाजार को मजबूती मिली है।