फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex gains 161 points

शुरुआती गिरावट से उबरा बाजार तेजी के साथ बंद

Thu, 07 Mar 2013 11:05 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Thu, 07 Mar 2013 11:05 PM IST
विज्ञापन
sensex gains 161 points

विदेशी बाजारों में तेजी और स्थानीय स्तर पर रीयल्टी, आईटी, पूंजीगत वस्तुओं और टेक समूह की कंपनियों में लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन बढ़त रही। बांबे शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 160.93 अंक चढ़कर 19,413.54 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 44.70 अंक उछल कर ढाई सप्ताह के उच्चतम स्तर 5,863.30 अंक पर बंद हुआ। छोटी और मझोली कंपनियों में लिवाली धीमी रही।

विज्ञापन


एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से बीएसई का सेंसेक्स 30 अंक की गिरावट पर 19,222.05 पर खुला। शुरू में ही बिकवाली के दबाव में यह 19,212.92 अंक तक फिसला। बाद में हुई लिवाली से यह 19,465.52 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ गया। अंत में पिछले सत्र की तुलना में 160.93 अंक अर्थात 0.84 फीसदी चढ़कर 19,413.54 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 17 अंक फिसलकर 5,801.30 पर खुला और पूरे सत्र इससे नीचे नहीं उतरा। लिवाली के बल पर यह 5,878 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा और आखिर में 44.70 अंक बढ़कर 5,863.30 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


बीएसई का मिडकैप 0.85 प्रतिशत बढ़कर 6,440.81 पर और स्मॉलकैप 0.74 प्रतिशत चढ़कर 6,290.76 अंक पर रहा। विदेशी बाजार मिले-जुले रहे। एशियाई बाजारों पर दबाव दिखा, जबकि यूरोपीय बाजारों में तेजी का रुख बना रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.44 फीसदी और जापान का निक्की 0.30 फीसदी की बढ़त में रहे। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.98 फीसदी, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.81 फीसदी और हांगकांग का हैंगसेंग 0.03 फीसदी की गिरावट में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसई में अधिकांश समूह बढ़त में रहे। इनमें रीयल्टी 1.68 फीसदी, आईटी 1.66 फीसदी, सीजी 1.59 फीसदी, टेक 1.34 फीसदी, बैंकिंग 0.86 फीसदी, ऑटो 0.72 फीसदी, हेल्थकेयर 0.68 फीसदी, एफएमसीजी 0.63 फीसदी, पावर 0.44 फीसदी और तेल एवं गैस 0.13 फीसदी शामिल है। गिरावट में रहने वाले समूहों में सीडी 0.57 फीसदी, मेटल 0.43 फीसदी और पीएसयू 0.11 फीसदी गिरावट के साथ शामिल रहे।


सेंसेक्स में बढ़त में रहने वाले शेयरों में हीरो मोटोकार्प 4.05 फीसदी, टीसीएस 2.10, एलएंडटी 2.08, मारुति सुजुकी 2.07, विप्रो 1.82, एचडीएफसी बैंक 1.70, स्टरलाइट 1.62, सन फार्मा 1.62, आईटीसी 1.46, इनफोसिस 1.29, भेल 1.28, सिप्ला 1.10, आईसीआईसीआई बैंक 1.08, बजाज ऑटो 1.04, एचडीएफसी 0.97, महिंद्रा 0.76, ओएनजीसी 0.50, डा. रेड्टी 0.14, स्टेट बैंक 0.10 और रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.10 फीसदी के साथ शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed