{"_id":"90b067c0-2281-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sensex-fell-200-points-market-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 अंक से ज्यादा गिरा सेंसेक्स, बाजार बंद","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
200 अंक से ज्यादा गिरा सेंसेक्स, बाजार बंद
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Oct 2012 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिवस मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 204.97 अंकों की गिरावट के साथ 18,430.85 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 67.70 अंक गिरकर 5,597.90 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार में पूरे दिन गिरावट का दौर बना रहा। दोपहर 12:15 बजे बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 175.51 अंकों की गिरावट के साथ 18,460.31 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इस समय एनएसई के निफ्टी में 60.50 अंकों की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 5,605.10 पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
हालांकि शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली तेजी का रुख देखने को मिला। सुबह 10:15 बजे बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 10.69 अंक चढ़कर 18,646.51 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई का निफ्टी 3.05 अंकों की बढ़त लेकर 5,668.65 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार की रफ्तार सुस्त रही।
विज्ञापन