फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex ends flat ahead of rbi policy meet

आरबीआई पर बाजार की नजरें कारोबार सपाट

Mon, 28 Jan 2013 11:20 PM IST
नई दिल्ली/मुंबई/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/मुंबई/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Jan 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
sensex ends flat ahead of rbi policy meet

रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा के इंतजार में बैठे घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन कारोबार सपाट रहा। ब्याज दरों पर आरबीआई के रुख के प्रति सतर्क निवेशकों द्वारा नए सौदों से दूर रहने के चलते कारोबार एक सीमित दायरे में रहा और बीएसई का सेंसेक्स 0.18 अंक की मामूली कमी के साथ 20,103.35 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन


एनएसई का निफ्टी 0.15 अंक बढ़कर 6,874.80 अंक पर रहा। ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील रीयल्टी, ऑटो और बैकिंग समूह के शेयरों में लिवाली और रिलायंस जैसी दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से कारोबार के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव आते रहे। हालांकि छोटी और मझोली कंपनियों में लिवाली देखी गई।
विज्ञापन


इसके चलते बीएसई का मिडकैप 1.61 अंक बढ़कर 6,975.84 अंक पर और स्मॉलकैप 19.34 अंक चढ़कर 7,162.05 अंक पर रहा। बीएसई का सेंसेक्स 26 अंकों की बढ़त के साथ 20,129 अंक पर खुला। शुरुआती लिवाली के दम पर यह 20,172.45 अंक के ऊपरी स्तर तक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच रक्षा मंत्रालय द्वारा रिलायंस इंडस्ट्रीज के केजी डी-6 ब्लॉक  प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए जाने की खबर से रिलायंस के शेयर में तगड़ी बिकवाली से सेंसेक्स 20,062.79 अंक के निचले स्तर तक फिसल गया। हालांकि आखिर में यह कुछ सुधर कर पिछले सत्र के 20,103.53 अंक की तुलना में 0.18 अंक नीचे 20,103.35 अंक पर बंद हुआ।

गिरावट वाले शेयर

बीएसई में कुल 2,972 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,213 बढत में और 992 गिरावट में रहे, जबकि 767 में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में ओएनजीसी 1.76, रिलायंस 1.56, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 0.98, एनटीपीसी 0.97, एसबीआई 0.92, एलएंडटी 0.85, सनफार्मा 0.72 और एयरटेल 0.56 प्रतिशत की गिरावट में रहे।


बढ़त वाले शेयर

बढ़त वाले शेयरों में टाटा मोटर्स 2.49 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प 1.84, हिंडाल्को 1.72, स्टरलाइट 1.60, आईसीआईसीआई बैंक 1.52, विप्रो 1.43, गेल इंडिया 1.26, एचडीएफसी बैंक 0.83 और महिंद्रा 0.56 फीसदी के साथ शामिल रहे। बीएसई में बढ़त में रहने वाले समूहों में रीयल्टी 1.84 फीसदी, ऑटो 1.03, बैंकिंग 0.68, आईटी 0.44, धातु 0.28 और एफएमसीजी 0.11, शामिल रहे। गिरावट में रहने वालों में तेल एवं गैस 1.14 फीसदी, सीडी 0.91, सीजी 0.65, पावर 0.52, पीएसयू 0.46 और हेल्थ केयर 0.07 फीसदी के साथ शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed