फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex down 81 points

सस्ते कर्ज की उम्मीद घटने से शेयर बाजार में मायूसी

Tue, 12 Mar 2013 11:17 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 12 Mar 2013 11:17 PM IST
विज्ञापन
sensex down 81 points

बेहतर औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े और खुदरा महंगाई के ऊंचे स्तर पर बने रहने से कर्ज की ब्याज दरें घटाए जाने की संभावना क्षीण होने से घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव रहा। लगातार दूसरे दिन गिरावट का रुख करते हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 81.29 अंक लुढ़क कर 19,564.92 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 28.25 अंक गिर कर 5,914.10 अंक पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप 41.19 अंक नीचे 6,460.31अंक पर और स्मॉल कैप 33.69 अंक नीचे 6,317.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में कंज्यूमर ड्यूरेबल, रीयल्टी, कैपिटल गुड्स, पावर और बैंकिंग सेक्टरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। बढ़त केवल एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर में दिखाई दी।
विज्ञापन


सेंसेक्स में लाभ कमाने वाली कंपनियों में हिन्दुस्तान यूनि 1.16 प्रतिशत मुनाफे के साथ सबसे आगे रही। इसके अलावा टाटा मोटर्स 0.96 फीसदी, जिंदल स्टील 0.62, आईटीसी 0.59, आरआईएल 0.45, महिंद्रा 0.35, गेल इंडिया 0.22, ओएनजीसी 0.15 और रेड्डीज लैब 0.12 फीसदी की बढ़त में रहे। नुकसान उठाने वालों में टाटा पावर को सबसे ज्यादा 3.12 फीसदी का घाटा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही भारती एयरटेल के शेयर 2.13 फीसदी, भेल 2.12, एचडीएफसी बैंक के 1.79, स्टरलाइट 1.55, बजाज आटो 1.55, हीरो मोटोकॉर्प 1.27, हिंडाल्को, 1.19 इनफोसिस 1.11, एनटीपीसी 0.97, टाटा स्टील 0.96, सिप्ला 0.93, एचडीएफसी 0.66, सनफार्मा 0.66, कोल इंडिया 0.53, एलएंडटी 0.49, टीसीएस 0.28, एबसीआई 0.18, मारुति 0.16 और विप्रो के शेयर 0.09 फीसदी गिरावट पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed