{"_id":"9c8665c4-0dda-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"sensex-crossed-19-thousand-rupee-also-strong","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 महीनों के बाद सेंसेक्स पहुंचा 19 हजार के पार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
15 महीनों के बाद सेंसेक्स पहुंचा 19 हजार के पार
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 04 Oct 2012 04:35 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक सुधारों को लेकर लिए जाने वाले बड़े फैसलों की संभावना से उत्साहित भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को भारी बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 188.46 अंक चढ़कर 19,058.15 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 56.35 अंकों की गिरावट के साथ 5,787.60 पर बंद हुआ।
15 महीनों के बाद सेंसेक्स 19 हजार के पार पहुंचा और बाजार में दिनभर बढ़त बनी रही। दोपहर 12:40 बजे सेंसेक्स 197.35 अंक चढ़कर 19,067.04 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई के निफ्टी में भी 63.25 अंकों की बढ़त देखी गई। निफ्टी 5,794.50 पर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले सुबह 9:35 बजे सेंसेक्स 199.07 अंक चढ़कर 19,068.76 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई का निफ्टी भी 63.65 अंकों की बढ़त लेकर 5,794.90 पर पहुंच गया। सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बीच शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले। इसके अलावा रुपये में भी मजबूती देखी गई। रुपया 6 महीने की नई ऊंचाई पर पहुंचकर 51.94 तक मजबूत हुआ।