फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex closes on high note

मजबूती के साथ्ा बंद हुआ बाजार, निफ्टी 58 अंक चढ़ा

Thu, 18 Oct 2012 06:40 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 18 Oct 2012 06:40 PM IST
विज्ञापन
sensex closes on high note
विदेशों से मिले सकारात्मक संकेत और घरेलू स्तर पर सटोरियों द्वारा लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजार करीब एक प्रतिशत की मजबूती लेकर बंद हुए। रीयल्टी, बैंकिंग, सीडी, ऑटो, सीजी और पावर वर्ग की अगुवाई में बीएसई का सेंसेक्स 181.16 अंक ऊपर 18,791.93 अंक के स्तर पर और एनएसई का निफ्टी 58.45 अंक बढ़कर 5,718.70 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


बीएसई का मिडकैप करीब 77 अंक उछलकर 6,706.82 पर और स्मालकैप 61.55 अंक की बढ़त के साथ 7,193.89 के स्तर पर पहुंचा। बीएसई समूह में एचसी को छोड़कर अन्य सभी वर्ग हरे निशान पर टिके रहे।
विज्ञापन

करीब एक प्रतिशत की बढ़त पर बंद होने के पहले सेंसेक्स बीच सत्र में 18,806.56 अंक के उच्चतम और 18,576.41 अंक के निचले स्तर पर भी रहा।

निफ्टी की शुरुआत तेजी पर हुई और इसने भी 1.03 फीसदी की तेजी पर बंद होने के पहले बीच कारोबार में 5,722.50 अंक के ऊंचे और 5,650.55 अंक के निचले स्तर को छुआ। बीएसई में कुल 2,998 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,727 लाभ में और 1,125 नुकसान में रहे। बाकी 146 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में आवासीय क्षेत्र से तेज सुधार तथा चीन की अर्थव्यवस्था के बुरे दिन लदने की खबरों ने ग्लोबल बाजारों को तेजी दी। चीन में तीसरी तिमाही में आर्थिक विकास दर 7.4 फीसदी रही। यूरोप में एफटीएसई 0.2 फीसदी ऊपर रहा। अमेरिका का डाउजोंस तेजी पर खुला, जबकि एसएंडपी और नॉस्डाक सपाट रहे। एशियाई बाजार में निक्केई 2 फीसदी, हांगकांग का हैंगसेंग 0.5, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.2 और ऑस्ट्रेलिया का आस्सी 0.7 फीसदी तेज रहा।


सेंसेक्स में टाटा पावर 3.13 फीसदी की तेजी के साथ सबसे ऊपर रही। लाभ कमाने वाली अन्य कंपनियों में एसबीआई 2.80, टाटा मोटर्स 2.00, हीरो मोटोकार्प 1.89, टीसीएस 1.85, एलएंडटी 1.73, कोल इंडिया 1.65, आईसीआईसीआई बैंक 1.46, एचडीएफसी बैंक 1.36, आईटीसी 1.32, महिंद्रा 1.25, हिंडाल्को 1.16, एचडीएफसी 1.15, स्टरलाइट 1.10, जिंदल स्टील 1.07, बजाज ऑटो 1.07, टाटा स्टील 1.01, हिंदुस्तान यूनी 0.70, आरआईएल 0.69, मारुति सुजुकी 0.44, इनफोसिस 0.34, सिप्ला 0.33, भेल 0.10 और रेड्डीज लैब 0.09 फीसदी मुनाफे में रही।

नुकसान उठाने वालों में विप्रो 1.97, सन फर्मा 1.73, भारती एयरटेल 1.63, गेल इंडिया 0.57, ओएनजीसी 0.20 और एनटीपीसी 0.18 फीसदी घाटे में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed