{"_id":"d8ee12dfb03bb25652356f8172566028","slug":"sebi-will-come-with-norms-on-e-ipo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-आईपीओ के लिए नार्म्स जारी करेगा सेबी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ई-आईपीओ के लिए नार्म्स जारी करेगा सेबी
एजेंसी
Updated Fri, 02 Jan 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक बाजार में नई जान फूंकने के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक इनीशिएल पब्लिक ऑफर्स (ई-आईपीओ) के जरिए शेयरों को बेचने के लिए नए नार्म्स जारी करेगा।
विज्ञापन
वहीं बाजार में गलत तरीकों का सहारा लेकर कारोबार करने वालों को नए वर्ष में भेदिया कारोबार के लिए कड़े नार्म्स के साथ कड़े कदमों का सामना करना पड़ेगा। भेदिया कारोबार के लिए कड़े नार्म्स को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा सेबी लिस्टेड कंपनियों की कॉरपोरेट गवर्नेंस प्रैक्टिसेज पर वैश्विक स्तर पर लागू स्टैंडर्ड को अपनाने पर विचार कर रही है। इसके तहत कंपनियों द्वारा स्टॉक एक्सचेंज के साथ लिस्टिंग एग्रीमेंट पर किया गया हस्ताक्षर लिस्टिंग नार्म्स के बेहतर अनुपालन के लिए लिस्टिंग रेगुलेशन में बदल देगा।
विज्ञापन
नए वर्ष में सेबी द्वारा ई-आईपीओ के तंत्र को अंतिम रूप दिए जाने की प्रतीक्षा की जा रही है। इसके जरिए सार्वजनिक निर्गम में निवेश किसी दस्तावेज पर दस्तखत किए बिना ऑनलाइन किया जा सकेगा।