{"_id":"aebf636b9a3f594be9249fe170602896","slug":"sebi-will-ask-accured-cost-from-its-defaulters","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफॉल्टरों से खर्च वसूलने की तैयारी में सेबी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
डिफॉल्टरों से खर्च वसूलने की तैयारी में सेबी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 19 Mar 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने आदेशों को कानूनी चुनौती दिए जाने के बढ़ते मामलों को देखते हुए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) डिफॉल्टरों से कानूनी खर्चों की रिकवरी की तैयारी में है। साथ ही सेबी कंपनियों को दी जाने वाली सेवाओं के लिए शुल्क वसूलने पर भी विचार कर रहा है।
विज्ञापन
सेबी यह कवायद हाल के वर्षों में इस तरह के मामलों में होने वाले खर्च में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए करना चाहता है। आदेशों को अपीलीय प्राधिकार, ट्रिब्यूनल व कोर्ट में कानूनी चुनौती दिए जाने के चलते सेबी को पिछले तीन वित्त वर्षों के दौरान चार से पांच करोड़ रुपये खर्च करने पड़े हैं। चालू वित्त वर्ष में यह कानूनी खर्च और भी बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
ऐसे में सेबी चाहता है कि उसके द्वारा डिफॉल्टर कंपनियों पर पेनल्टी लगाए जाने के मामलों में वह दंड की रकम सरकारी खजाने में जमा करने से पहले ही उसकी रिकवरी डिफॉल्टर से कर ले। इसके अलावा खर्चों के बढ़ते भार को देखते हुए सेबी कंपनियों को दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की सेवाओं पर प्रोसेसिंग फीस वसूल करने का विकल्प अपनाने के बारे में भी सोच रहा है।
विज्ञापन
फिलहाल सेबी कंपनियों, स्टॉक एक्सचेंजों और डिपॉजिटरीज आदि को इस तरह की सेवाएं निशुल्क देता है। सूत्रों के अनुसार इन सेवाओं पर आने वाले खर्च को देखते हुए सेबी अब इसके लिए शुल्क वसूलने के बारे में सोच रहा है। इसके साथ ही सेबी इनफार्मेशन गाइडेंस और कंसेंट सेटलमेंट के जरिए मामलों का निपटारा करवाने हेतु लिए जाने वाले शुल्क में भी बढ़ोतरी कर सकता है।
सभी प्रस्तावों पर सेबी के बोर्ड की इसी सप्ताह होने वाली बैठक में विचार किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक यह सुझाव सेबी की वित्तीय संसाधनों से संबंधित कमेटी (सीआरएफआर) की ओर से दिए गए हैं, जिनपर आगामी बैठक में विचार किया जा सकता है।