{"_id":"5ba6e16e-2360-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sebi-wants-strong-powers-for-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेबी को चाहिए रिकवरी के तगड़े अधिकार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेबी को चाहिए रिकवरी के तगड़े अधिकार
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 31 Oct 2012 07:09 PM IST
विज्ञापन
बड़ी संख्या में लोगों व कंपनियों द्वारा उन पर लगाई गई पेनाल्टी का भुगतान न करने पर चिंता जताते हुए बाजार नियामक सेबी ने सरकार से इस दिशा में और अधिकारों की मांग की है। सेबी चाहता है कि उसे पेनाल्टी की रिकवरी करने के अधिकार दिए जाएं।
विज्ञापन
सेबी के चेयरमैन यूके सिन्हा ने कहा कि हमें इस दिशा में सरकार से सहयोग की अपेक्षा है। पेनाल्टी की रिकवरी के जैसे प्रावधान आयकर अधिनियम में हैं, वैसे प्रावधान सीसीआई एक्ट में नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें दिए गए रिकवरी के अधिकार काफी कमजोर हैं, जिसके चलते लोग भुगतान में टालमटोल करते हैं और मामले कई वर्षों तक लटके रह जाते हैं।
विज्ञापन