{"_id":"f737b95f55fa144c54524e9bfb6b2591","slug":"sebi-to-prepare-new-guidelines-for-start-up-ipos-in-3-4-months-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार्टअप कंपनियों के लिए खुल सकती है आईपीओ की राह","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
स्टार्टअप कंपनियों के लिए खुल सकती है आईपीओ की राह
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 23 Mar 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
नया कारोबार शुरू करने वाली कंपनियों (स्टार्टअप) के लिए वित्तीय बाजार से पूंजी उठाने की राह आसान होने जा रही है। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) इसके लिए अगले तीन-चार माह में नए नियम जारी कर सकता है।
विज्ञापन
सेबी के चेयरमैन यूके सिन्हा ने बताया कि ऐसी कंपनियों के साथ 27 मार्च को एक बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में विचार-विमर्श के बाद नई कंपनियों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के नियम तय करने के लिए एक चर्चा पत्र पेश किया जाएगा। इन सारी प्रक्रियाओं से गुजरते हुए तीन-चार महीने में स्टार्टअप कंपनियों के आईपीओ के दिशा-निर्देश (गाइड लाइन) जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
सिन्हा ने यह जानकारी रीयल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्टों (आरईआईटी) को लेकर आयोजित एक सम्मेलन के बाद दी। सूत्रों का बताना है कि ई-कॉमर्स सहित नया कारोबार शुरू करने वाली कई कंपनियां आईपीओ के नियमों में ढील चाहती हैं। इसके लिए यह कंपनियां लॉबिंग भी कर रही हैं।
विज्ञापन