{"_id":"27b4318c-2846-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"screws-on-goat-companies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी को ‘दुधारू गाय’ बनाने वाली कंपनी पर कसा शिकंजा ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बकरी को ‘दुधारू गाय’ बनाने वाली कंपनी पर कसा शिकंजा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 07 Nov 2012 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरी पालन के लिए निवेश करने पर भारी रिटर्न का वायदा करने वाली एक कंपनी को बाजार नियामक सेबी ने जांच के दायरे में लिया है। सेबी ने कंपनी पर शिकंजा कसते हुए अगले एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। देश के पूर्वोत्तर हिस्से में बहुत बड़ा बकरी पालन फार्म होने के दावा करने वाली कंपनी बीटल लाइवस्टॉक एंड फार्म प्राइवेट लिमिटेड ने निवेशकों से प्रति माह दो फीसदी रिटर्न देने और 3-4 साल में पैसे दोगुना करने का वायदा कर भारी निवेश कराया।
विज्ञापन
दूध कारोबारियों के लिए चलाई जा रही इस गैर पंजीकृत कलेक्टिव निवेश योजना (सीआईएस) पर संदेह जताते हुए सेबी ने कंपनी और उसके चार निदेशकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया, लेकिन यह नोटिस बिना डिलीवर हुए वापस लौट आया। इसके बाद सेबी पब्लिक नोटिस जारी कर कंपनी और उसके चार निदेशकों से 10 नवंबर तक कारण बताओ नोटिस प्राप्त करने को कहा है।
विज्ञापन
सेबी ने किसी विशेष उद्देश्य के लिए मल्टीपल निवेशकों से पूंजी एकत्रित करने की योजना सीआईएस की अनुमति देती है। लेकिन, बीटल लाइवस्टॉक एंड फार्म प्राइवेट लिमिटेड सेबी के यहां सीआईएस इकाई में रूप में पंजीकृत नहीं थी और उसने दो साल पहले समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी कर बकरी पालन कारोबार के लिए निवेश कराया। इस बिजनेस मॉडल के जरिए कुछ हजार रुपये में एक बकरी का मालिक बनने की योजना थी, जिसमें बकरी का पालन बीटल द्वारा किया जाना था।
विज्ञापन
निवेशकों को कहा गया कि प्रत्येक बकरी एक साल में चार बच्चे देगी, नई बकरियों को दूसरे निवेशकों को बेचा जाएगा। इस तरह, पहले साल में ही निवेशकों को चार गुना प्रोत्साहन मिल जाएगा। बीटल ने कहा था कि आने वाले समय में इस तरह कई गुना रिटर्न हासिल किया जा सकता है। बकरी पालन के नाम पर इस तरह की योजना पर संदेह जताते हुए और कई शिकायतें मिलने के बाद सेबी ने मामले की जांच शुरू की।