{"_id":"ed649b2076869b6527adff8e3f404f92","slug":"samsung-on-top-of-the-chart","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोकिया, सॉनी को पछाड़ सैमसंग बना बादशाह","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
नोकिया, सॉनी को पछाड़ सैमसंग बना बादशाह
एजेंसी/मुंबई
Updated Wed, 16 Oct 2013 07:35 PM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक उत्पाद और सेल फोन बनाने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग के मोबाइल इस वर्ष भारत के सर्वाधिक आकर्षक ब्रांड बन कर उभरे हैं।
विज्ञापन
शोध सलाहकार कंपनी ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी (टीआरए) के सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग ने सोनी और नोकिया को पछाड़ते हुए अपने लिए प्रथम स्थान सुरक्षित किया है़।
विज्ञापन
सर्वाधिक आकर्षक ब्रांड के मामले में सोनी दूसरे और नोकिया तीसरे स्थान पर रही है।
देश के सोलह शहरों में 36 ब्रांडों के आकर्षण पर 2,505 उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया पर आधारित रिपोर्ट के मुताबिक देश की तीन प्रमुख मोबाइल कंपनियों सैमसंग, सोनी और नोकिया मात्र दो-दो प्रतिशत के अंतर से स्थान क्रम में ऊपर नीचे रहे हैं, जो उपभोक्ताओं के बीच इनकी जबरदस्त मांग को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन
इस मामले में एक अन्य दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी आकर्षण अंकों में आठ प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ चौथे पायदान पर रही जबकि 11 फीसदी अंकों के साथ घरेलू कंपनी टाटा पांचवें स्थान पर रही।
हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का लक्स साबुन 48 प्रतिशत अंक सुरक्षित करते हुए देश का छठा सर्वाधिक आकर्षक ब्रांड बन गया है। इसके साथ ही मारुति सुजुकी सातवें, गोदरेज आठवें, बजाज नौवें और कंप्यूटर निर्माता कंपनी डेल दसवें स्थान पर रहे।