{"_id":"9dee60b2777aa378f9663cba9a70eb92","slug":"sail-increase-22-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः यहां बढ़ेगी 22 फीसदी सैलरी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
खुशखबरीः यहां बढ़ेगी 22 फीसदी सैलरी
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Jan 2014 04:32 PM IST
विज्ञापन
देश की एक बड़ी कंपनी ने अपने कर्मचारियों के वेतन में 22 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
देश की एक बड़ी कंपनी ने अपने कर्मचारियों के वेतन में 22 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
नए साल में इस कंपनी के 85 हजार कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
इस्पात बनाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) अपने 85 हजार गैर अधिकारी कर्मचारियों के वेतन के बेसिक व महंगाई भत्ते में 16 फीसदी और अन्य लाभ में 6 फीसदी की बढ़ोतरी करेगी। इससे उसका सालाना वेतन खर्च करीब 1,000 करोड़ रुपये बढ़ जाएगा।
सेल हर पांच साल में वेतन में संशोधन करती है।