फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sahara_supremecourt_india_sebi

सुब्रत राय के विदेश जाने-संपत्ति बेचने पर रोक

Fri, 22 Nov 2013 12:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 22 Nov 2013 12:22 PM IST
विज्ञापन
sahara_supremecourt_india_sebi

निवेशकों के पैसे लौटाने में सहारा समूह की ना-नुकुर पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त निर्देश देते हुए बृहस्पतिवार उसके मुखिया सुब्रत राय के देश से बाहर जाने पर रोक लगा दी। साथ ही समूह की ओर से कोई भी संपत्ति बेचे जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया।

विज्ञापन


सेबी ने कसा कंपनियों पर शिंकजा
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि सभी तरह के विवादों से मुक्त 20 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज सेबी को सौंपने के आदेश का समूह ने अक्षरश: पालन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सुब्रत राय और समूह के अन्य निदेशकों वंदना भार्गव, रवि शंकर दुबे तथा अशोक राय चौधरी के देश से बाहर जाने पर अदालत ने प्रतिबंध लगा दिया। जस्टिस केएस राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली पीठ ने निर्देश दिया कि समूह की किसी भी संपत्ति की न्यायालय की अनुमति के बगैर बिक्री नहीं की जाएगी।


वोडाफोन ने लगाया 4,000 करोड़ का दांव


सहारा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सीए सुंदरम ने आदेश पर अमल के बारे में कोर्ट को संतुष्ट करने का प्रयास किया, लेकिन सेबी ने उनकी सभी दलीलों को पूरी तरह से नकार दिया।

डाकघरों में सोने के सिक्कों की बिक्री पर उठे सवाल


सेबी ने कहा कि सहारा समूह ने अपनी संपत्ति का अधिक मूल्यांकन किया है और उसने 20 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिकाना हक से संबंधित मूल दस्तावेज नहीं सौंपे हैं। पीठ सेबी के इस कथन से सहमत थी कि समूह के मूल्यांकन को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed