{"_id":"c46547c0-3267-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rupee-became-10-paise-strong","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपया 10 पैसे मजबूत हुआ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रुपया 10 पैसे मजबूत हुआ
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 19 Nov 2012 10:10 PM IST
विज्ञापन
ग्लोबल बाजारों में डॉलर के कमजोर पड़ने के बीच घरेलू स्तर पर निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली से मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 55.06 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस यह 55.16 के स्तर पर रहा था। मुद्रा कारोबार सोमवार को रुपये में मजबूती का रुख रहा। सुबह रुपये के भाव 10 पैसे की मजबूती के साथ खुले।
विज्ञापन
कारोबार के दौरान रुपये की कीमत 55.11 के निचले और 54.94 के उच्चतम स्तर पर दर्ज की गई। आखिर में पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 10 पैसे की मजबूती लेकर 55.06 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। जानकारों का कहना है कि राजकोषीय घाटे पर लगाम लगाने की सरकार की कोशिश सफल होती नहीं दिख रही है। इससे रुपये के भाव 56.50 रुपये प्रति डॉलर के स्तर को पार कर सकता है।
विज्ञापन