फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Richher consumer can left his lpg subsidy

सरकार को उम्मीद धनी उपभोक्ता छोड़ सकते हैं एलपीजी सब्सिडी

Wed, 01 Apr 2015 12:17 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Wed, 01 Apr 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
Richher consumer can left his lpg subsidy

केंद्र सरकार को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के चलते करीब एक करोड़ धनी उपभोक्ता अपनी एलपीजी सब्सिडी छोड़ देंगे। प्रधानमंत्री ने अपील की थी कि जो लोग बाजार मूल्य पर एलपीजी खरीद सकते हैं, वे एलपीजी सब्सिडी न लें।

विज्ञापन


एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक करोड़ का है। देखते हैं कितने और लोग एलपीजी सब्सिडी नहीं लेने का निर्णय लेते हैं। देश में करीब 15.3 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते एक वैश्विक ऊर्जा कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि अभी तक 2.8 लाख लोग एलपीजी सब्सिडी लेना छोड़ चुके हैं, इससे 100 करोड़ रुपये की बचत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम बोले गरीबों की भलाई के लिए काम आएगा पैसा

Richher consumer can left his lpg subsidy

प्रधानमंत्री ने कहा था कि इन पैसों का इस्तेमाल गरीबों की भलाई के लिए किया जा सकता है। जब से सरकार ने एलपीजी के लिए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) की नई योजना शुरू की है तब से कई लोग एलपीजी सब्सिडी लेना छोड़ चुके हैं।

डीबीटी के तहत सब्सिडी धनराशि उपभोक्ता के बैंक खाते में सीधे चली जाती है। हालांकि एलपीजी की खरीद के वक्त उसे पूरा पैसा देना होता है। उपभोक्ता अभी साल भर में 14.2 किलो के 12 या 5 किलो के 34 सिलेंडर सब्सिडी दर पर ले सकते हैं।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहले ही मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से एलपीजी सब्सिडी छोड़ने की अपील कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed