{"_id":"93e2da20-74e5-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"retail-inflation-rises-to-10-79-pc-in-jan","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई से नहीं मिली राहत, मुद्रास्फीति ने फिर लगाई छलांग","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
महंगाई से नहीं मिली राहत, मुद्रास्फीति ने फिर लगाई छलांग
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 12 Feb 2013 03:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी को कमरतोड़ महंगाई से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। लगातार चौथे महीने बढ़ते हुए खुदरा महंगाई दर जनवरी माह में 10.79 प्रतिशत पर पहुंच गई है। सब्जी, खाद्य तेल, अनाज और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से खुदरा महंगाई दर में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिसंबर 2012 में खुदरा महंगाई दर 10.56 प्रतिशत थी। वहीं, नवंबर में 9.90 प्रतिशत और अक्तूबर में यह 9.75 प्रतिशत दर्ज की गई। मंगलवार को जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के मुताबिक जनवरी में सब्जियों के दाम पिछले साल की तुलना में 26.11 प्रतिशत अधिक रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं खाद्य तेल के भाव पिछले साल की तुलना में औसतन 14.98 प्रतिशत तेज रहे। इसी तरह अनाज और दालों की कीमतों में क्रमश: 14.90 प्रतिशत और 12.76 प्रतिशत की वृद्धि हुई। शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से संबंधित खुदरा महंगाई दर जनवरी में बढ़कर 10.73 प्रतिशत हो गई जो पिछले महीने 10.42 प्रतिशत थी।
विज्ञापन