फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   responsibility to check money laundering rests with govt says rbi

काले धन का पता लगाना सरकार का काम: आरबीआई

Thu, 09 May 2013 01:28 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 09 May 2013 01:28 AM IST
विज्ञापन
responsibility to check money laundering rests with govt says rbi

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने कहा है कि कालेधन पर लगाम लगाने के लिए धन के स्रोत का पता लगाने का काम सरकार को करना चाहिए, न कि रिजर्व बैंक और बैंकों को।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोबरापोस्ट द्वारा मनी लांड्रिंग के खुलासे में कोई निर्णायक प्रमाण नहीं मिले हैं। इसके अलावा राव ने कहा कि विकास दर को प्रभावित किए बिना महंगाई को नीचे ला पाना एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


क्या है मामला
उल्लेखनीय है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित 23 बैंकों और बीमा कंपनियों पर मनी लांड्रिंग सहित केवाईसी नियमों की अनदेखी सहित अन्य आरोप लगे हैं। इनमें पीएनबी, बीओबी, ओबीसी, केनरा, इंडियन बैंक, आईओबी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई, इलाहाबाद बैंक, कॉरपोरेशन बैंक, देना बैंक, येस बैंक, धनलक्ष्मी बैंक, डीसीबी बैंक, फेडरल बैंक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख आरोप
1. वित्तीय संस्थान मनी लांड्रिंग को उत्पाद के रूप में बेचते हैं।
2. आरोपी बैंकों में बीमा के लिए जुटाई गई ज्यादातर राशि कालेधन के रूप में है।
3. भारतीय दंड संहिता और एंटी मनी लांड्रिंग एक्ट का हो रहा है उल्लंघन।
4. रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय की भूमिका सख्त नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed