फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   reserve bank of india may cut interest rates quarter percent

रिजर्व बैंक चौथाई फीसदी घटा सकता है ब्याज दरें

Wed, 01 May 2013 08:04 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 01 May 2013 08:04 PM IST
विज्ञापन
reserve bank of india may cut interest rates quarter percent

आर्थिक विकास को रफ्तार देने के लिए रिजर्व बैंक अपनी आगामी मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दरों में चौथाई फीसदी की कटौती कर सकता है।

विज्ञापन


बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच के मुताबिक रिजर्व बैंक शुक्रवार को पेश होने वाली अपनी मौद्रिक समीक्षा में दरों में 0.25 फीसदी की कमी कर सकता है लेकिन आगे केंद्रीय बैंक के पास दरों में कटौती के सीमित अवसर रह सकते हैं।

बैंक ऑफ अमेरिका एमएल ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि रिजर्व बैंक बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी को बढ़ाने के तहत सीआरआर में चौथाई फीसदी और ग्रोथ को प्रोत्साहित करने के लिए रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है।
विज्ञापन


मुख्य महंगाई दर में नरमी का रुझान बना रहा, तो रिजर्व बैंक जून, अक्तूबर और जनवरी में भी दरों में कमी कर सकता है। चालू वित्त वर्ष में मानसून के सामान्य रहने के पूर्वानुमान से रिजर्व बैंक को मौद्रिक नीति में नरमी बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इसके बावजूद आने वाले दिनों में रिजर्व बैंक सतर्कता भरा रवैया भी अपनाए रखेगा, क्योंकि चालू वर्ष की दूसरी छमाही में डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और बिजली की दरें बढ़ने से महंगाई में तेजी आने का अंदेशा है।

अर्थव्यवस्था की सुस्त रफ्तार को देखते हुए उद्योग जगत की निगाहें भी रिजर्व बैंक की 3 मई को पेश होने वाली सालाना मौद्रिक समीक्षा पर टिकी हुई हैं। उद्योगों का भी मानना है कि रिजर्व बैंक दरों में कम से कम चौथाई फीसदी की कमी कर सकता है।


इससे पहले मुख्य आर्थिक सलाहकार रघुराम राजन भी नीतिगत दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की उम्मीद जता चुके हैं।

पिछले शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा था कि रिजर्व बैंक के पास दरों में कमी करने का पर्याप्त अवसर है। महंगाई दर में नरमी आ रही और मानसून के भी सामान्य रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed