फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   real estate regulation bill likely in budget session

बजट सत्र में पेश हो सकता है रीयल एस्टेट नियमन बिल

Wed, 09 Jan 2013 09:58 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 09 Jan 2013 09:58 PM IST
विज्ञापन
real estate regulation bill likely in budget session
रीयल एस्टेट सेक्टर के नियमन के लिए सरकार बजट सत्र में रीयल एस्टेट नियामक अधिनियम पेश कर सकती है। यह बात केंद्रीय आवास मंत्री अजय माकन ने कही। माकन ने कहा कि रीयल एस्टेट रेग्यूलेटरी बिल में रीयल्टी कारोबार के नियमन के लिए एक अलग निकाय के गठन के साथ-साथ मकानों की वाजिब कीमतों के निर्धारण, कंपनियों की जवाबदेही तय करने और रीयल एस्टेट सौदों से संबंधित विवादों के तेजी से निपटारे की प्रणाली स्थापित करने संबंधी प्रावधान किए जाएंगे।
विज्ञापन


माकन ने बताया कि बिल को लेकर मंत्रालयों के बीच विचार-विमर्श जारी है। अंतर मंत्रालयीय चर्चा के बाद बिल को कैबिनेट की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि रीयल एस्टेट सेक्टर के नियमन के लिए अलग निकाय बनाने जैसे प्रस्तावों वाले इस बिल का मसौदा 2009 से ही सरकार के पास लंबित पड़ा है।

विज्ञापन


सस्ती आवास योजनाओं के लिए विदेशों से वाह्य वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) की सीमा बढ़ाने पर सरकार के रुख के बारे में पूछे जाने पर माकन ने कहा कि इस मसले पर हम वित्त मंत्रालय के साथ चर्चा कर रहे हैं। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक सस्ते मकान मुहैया करने वाली आवासीय योजनाओं के लिए ईसीबी के जरिये एक अरब डॉलर तक का विदेशी कर्ज हासिल करने की अनुमति दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed