{"_id":"b5984728-e014-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"re-rebounds-to-59-level-up-80-paise-vs-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये में आई मजबूती, 80 पैसे सुधरा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रुपये में आई मजबूती, 80 पैसे सुधरा
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 28 Jun 2013 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजारों की तूफानी तेजी को मुद्रा बाजार ने भी हाथोंहाथ लिया और डॉलर के मुकाबले रुपया 80 पैसे मजबूत होकर 59.39 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
पिछले नौ महीने के दौरान रुपये की यह सबसे बड़ी एक दिनी तेजी है। अमेरिकी फेड द्वारा हाल-फिलहाल राहत पैकेज वापस नहीं लेने की उम्मीद में निवेशकों ने भारतीय बाजारों में तगड़ा निवेश किया। पिछले दिवस रुपया 60.19 के स्तर पर था।
विज्ञापन
मुद्रा बाजार के डीलरों का कहना है कि विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर के कमजोर पड़ने से निर्यातकों ने डॉलर की भारी बिकवाली की, जिससे रुपये को मजबूती मिली। अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में शुक्रवार को रुपये में मजबूती के साथ 59.95 पर कारोबार शुरू हुआ।
विज्ञापन
बीच सत्र में यह 60.02 के निचले और 59.21 के उच्च स्तर तक गया। आखिर में पिछले सत्र के मुकाबले 80 पैसे यानी 1.33 फीसदी मजबूत होकर 59.39 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 21 सितंबर 2012 के बाद रुपये में यह सबसे बड़ी एक दिनी बढ़त है।
जियोजित कॉमट्रेड के करेंसी रणनीतिकार हेमल दोषी का कहना है कि सरकार द्वारा कोल नियामक बनाने और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा के बाद रुपये की धारणा मजबूत हुई। इसके अलावा, सोने की कीमतों में गिरावट और कम खरीदारी ने घरेलू मुद्रा को मजबूती दी।
इसके साथ ही बाजार को सोने की कम खरीद से चालू खाता घाटा सुधरने की उम्मीद है। इससे रुपये का सेंटीमेंट बेहतर हुआ। यदि रिजर्व बैंक और सरकार कुछ और कदम उठाते हैं तो रुपये में अधिक मजबूती आ सकती है।