{"_id":"67356b50-df39-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"re-rebounds-by-53-p-to-60-19-on-lower-current-account-gap","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपया 53 पैसे सुधरकर 60.19 पर बंद","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
रुपया 53 पैसे सुधरकर 60.19 पर बंद
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 27 Jun 2013 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालू खाता घाटे में तेजी से हुए सुधार और शेयर बाजारों की मजबूती ने रुपये को मजबूती प्रदान की। मुद्रा बाजार में डॉलर की तुलना में रुपया 53 पैसे सुधरकर 60.19 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
पिछले दिन रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 60.72 पर रहा था। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि रुपये में रिकवरी आगे बनी रहेगी, अभी यह नहीं कहा जा सकता है।
अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया रिकवरी के साथ 60.45 पर खुला। बीच सत्र में यह 60.63 के निचले और 60.10 के उच्चतम स्तर तक रहा। आखिर में पिछले सत्र के मुकाबले 53 पैसे मजबूत होकर 60.19 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
नोमूरा के इंडिया इकोनॉमिस्ट सोनल वर्मा का कहना है कि तय समय से दो दिन पहले जारी किए गए चालू खाता घाटा के आंकड़ों से स्पष्ट है कि रिजर्व बैंक रुपये के मुकाबले डॉलर के 60 के पार जाने के बाद से नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
अल्परी फाइनेंशियल सर्विसेज (इंडिया) के सीईओ प्रमित ब्रह्मभट्ट का कहना है कि घरेलू शेयर बाजारों में डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त के चलते रुपया पिछली गिरावट से रिकवरी करने में सफल रहा। रुपये के 59.90-60.60 के बीच में रहने की संभावना है।
मई से लेकर अब तक रुपये में करीब 12 फीसदी का अवमूल्यन हो चुका है। रुपये में हुई रिकवरी के बाद विशेषज्ञों का कहना है कि रुपया आगे और निचले स्तर तक जा सकता है, इससे अभी इनकार नहीं किया जा सकता है।