फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   RBI steeply hikes provisioning for CDR assets bank stocks tank

सीडीआर पर बैंकों को करनी होगी ज्यादा प्रोविजनिंग

Tue, 30 Oct 2012 07:34 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 Oct 2012 07:34 PM IST
विज्ञापन
RBI steeply hikes provisioning for CDR assets bank stocks tank

बढ़ते कॉरपोरेट कर्ज रिस्ट्रक्चरिंग (सीडीआर) मामले को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के प्रोविजनिंग नियमों में सख्ती कर दी है। बैंकों को अब सीडीआर पर 2.75 फीसदी प्रोविजनिंग करनी पड़ेगी। जबकि पहले यह सीमा 2.0 फीसदी थी।

विज्ञापन


आरबीआई के इस कदम से बैंकों के शुद्ध लाभ पर 3-4 फीसदी का असर पड़ सकता है। नए नियमों की घोषणा के देश के सभी प्रमुख बैंकों के शेयर कीमतों में मंगलवार को देखी गई। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार मार्च 2012 तक बैंकों के पास सीडीआर के 392 मामले आएं हैं। जबकि मार्च 2009 में इनकी संख्या 225 थी।
विज्ञापन


सीडीआर के तहत चालू वित्त वर्ष में तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज की रिस्ट्रक्चरिंग पहुंचने की संभावना है। मार्च 2012 तक यह आंकड़ा 2,06,493 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका था। बढ़ते सीडीआर मामले को देखते हुए आरबीआई द्वारा प्रोविजिनिंग सीमा में बढ़ोतरी पर पंजाब नेशनल बैंक के सीएमडी केआर कामथ ने अमर उजाला को बताया कि प्रोविजनिंग में बढ़ोतरी की वजह से बैंकों के शुद्ध लाभ पर असर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स के सीएमडी एसएल बंसल का भी मानना है कि ‘बैंकों को अब पहले की तुलना में ज्यादा प्रोविजनिंग करनी होगी, जिसकी वजह से उनके लाभ पर असर होगा’।


बैंकों को कर्ज की रिस्ट्रक्चरिंग करने पर एक हिस्सा अलग से प्रोविजनिंग के लिए रखना होता है। जिसका इस्तेमाल वह अपने लाभ के लिए नहीं कर सकते हैं। ऐसे में रिस्ट्रक्चरिंग ज्यादा करने से बैंकों के लाभ में कमी आती है। बैंक उस कर्ज की रिस्ट्रक्चरिंग करते है जिस कर्ज पर उनको भुगतान आदि की समस्या आने लगती है, साथ ही उस कर्ज की गैर निष्पादित संपत्तियों (एनपीए) हो जाने की आशंका बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed