{"_id":"fe263e44-8684-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"rbi-relaxes-ecb-norms-for-companies-under-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में फंसी कंपनियां ईसीबी से जुटा सकेंगी पैसा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
जांच में फंसी कंपनियां ईसीबी से जुटा सकेंगी पैसा
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 06 Mar 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कारपोरेट जगत को बड़ी राहत देते हुए उन कंपनियों को विदेशी व्यावसायिक उधारी (ईसीबी) के ऑटोमेटिक रूट के जरिये धन एकत्र करने की अनुमति दे दी है, जिनके खिलाफ किसी भी कानूनी एजेंसी द्वारा कोई जांच चल रही हो।
विज्ञापन
इस बारे में आदेश जारी करते हुए आरबीआई ने कहा है कि वर्तमान मानदंडों के तहत उन सभी पात्र कंपनियों को ईसीबी के जरिए धन जुटाने की अनुमति देने का फैसला किया गया है, जिनके खिलाफ किसी भी कानूनी एजेंसी की ओर से कोई जांच चल रही हो या कानूनी मामला अथवा अपील लंबित हो।
विज्ञापन
आरबीआई ने प्रावधान किया है कि बैंक को ऐसे मामलों में उस एजेंसी को लिखित में सूचना देनी होगी, जो जांच कर रही है। रिजर्व बैंक भी ऐसी कंपनियों के किसी प्रस्ताव को मंजूरी देने पर ऐसी ही प्रक्रिया अपनाएगा।
विज्ञापन