फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   ratan tata lashes out at venal indian business climate

जब सरकार नहीं साथ तो कैसे करें चीन से मुकाबला

Sat, 08 Dec 2012 01:45 PM IST
लंदन/एजेंसी
लंदन/एजेंसी Updated Sat, 08 Dec 2012 01:45 PM IST
विज्ञापन
ratan tata lashes out at venal indian business climate

रतन टाटा ने कहा है कि भारत में उद्योगों को सरकार की ओर से किसी तरह की मदद नहीं मिलती और यही वजह है कि भारतीय उद्योग चीन का मुकाबला करने में सक्षम नहीं हैं। साथ ही उन्होंने स्वार्थी व्यावसायिक वातावरण की तीखी आलोचना की। रतन टाटा इसी महीने टाटा समूह के अध्यक्ष के पद से रिटायर होने वाले हैं।

विज्ञापन


टाटा ने कहा कि भारत में सरकार की नीतियां उद्योगों के अनुकूल नहीं है। टाटा ग्रुप ने अन्य उभरते बाजारों की ओर रुख करने की योजना बनाई है। उनके समूह को ऐसी योजना बनाने पर सरकार की नीतियों ने मजबूर किया है। साथ ही उन्होंने नौकरशाही की शिकायतों को नहीं सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दोषी ठहराया।
विज्ञापन


टाटा ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार संसद के जरिए कई आर्थिक सुधारों को मंजूरी दिलाने में जुटी हुई है। इसके तहत सुपरमार्केट, बीमा और विमानन क्षेत्र को खोलने की तैयारी है। निवेशक भारत से विचलित हो चुके हैं, क्योंकि महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए मंजूरी हासिल करने में काफी लंबा समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के अलग-अलग विभाग नियमों की अलग-अलग व्याख्या करते हैं और इन्हीं कारणों से निवेशक दूसरे देशों की ओर भागने को मजबूर होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed