{"_id":"690b64ad7cca6671c2854542eb18d548","slug":"rangrajan-submit-report-on-poverty","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबी पर रंगराजन समिति ने सौंपी रिपोर्ट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
गरीबी पर रंगराजन समिति ने सौंपी रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला दिल्ली
Updated Tue, 01 Jul 2014 08:53 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की आर्थिक मामलों की समिति के पूर्व चेयरमैन रंगराजन ने मंगलवार को रिपोर्ट योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत राव को सौंपी है। समिति का गठन गरीबी आंकने के लिए तय किए गए तेंदुलकर समिति के फार्मूले की समीक्षा के लिए किया गया था। समिति का गठन साल 2012 में उस समय किया गया जब तेंदुलकर समिति के आधार पर गरीबी के जारी आंकड़ों ने पूरे देश में बहस छेड़ दी थी। तेंदुलकर समिति के अनुसार साल 2011-12 में गरीबों की संख्या में 21.9 फीसदी की कमी आई थी। योजना आयोग के आंकलन के मुताबिक शहर में प्रति दिन 32 रुपये से ज्यादा कमाने वाला और ग्रामीण क्षेत्र में 26 रुपये से ज्यादा कमाने वाला व्यक्ति गरीबी रेखा से ऊपर था।
विज्ञापन